गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीभकांत शास्त्री ने शुक्रवार को सिमरिया धाम से बाबा हरिगिरि धाम, गढ़पुरा तक जाने वाले कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, शौचालय सहित कांवरियों के लिए की गई अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी सुविधाओं को दुरुस्त एवं सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी गभुआ नेहाल बाबा स्थान, वीरपुर बाजार, वीरपुर पुल चौक एवं सिकरहुला में भी रुके। वीरपुर बाजार पहुंचने पर उन्होंने मुख्य सड़क पर जलजमाव और सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अविलंब समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


