मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता दलसिंहसराय। समस्तीपुर
शहर का मशहूर छात्र धारी इंटर विद्यालय का चार दीवारी का कुछ हिस्सा पिछले महीने हुए मुसलाधारी वारिश में गिर गया, लेकिन अभी तक उस दीवार को नहीं बनाया गया। दिवारी में बांस के सहारे पर्दा लगाकर घेर दिया गया।

लगता है इस विद्यालय की गिरी हुई दीवार पर किसी राजनीतिक दल के लोगों का ध्यान नहीं है। आसपास कुछ और दीवारें हैं जो कभी भी गिर सकती है। विद्यालय के मैदान में बच्चे खेलते हैं। जर्जर दिवाल को अगर ठीक नहीं करवाया गया तो कभी भी उक्त विद्यालय के छात्र दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वहीं विद्यालय में पहले भी जो दीवार बनी है, उसमें न आपको सीमेंट नजर आएगा और ना ही लोहे का रॉड। रॉड है भी तो छोटा सा। इस मैदान में बच्चे सुबह-शाम खेलते हैं और बहुत सारे लोग अपने-आप को फिट रखने के लिए दौड़ने आते हैं।
