गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लोहे की पंजा, रॉड व लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में चमरू सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने वीरपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार, कुछ लोग लोहे की रॉड, पंजा और लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की पंजा और रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में चमरू सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल चमरू सहनी को इलाज के लिए वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित की ओर से थाने में आवेदन देकर अनिल सहनी, सुरेश सहनी, प्रिंस सहनी समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से लोहे की पंजा व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


