गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने शकरपुरा निवासी कुशहर पासवान के पुत्र अजय पासवान उर्फ घुटूर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को अवैध रूप से देसी शराब पीने व रखने के आरोप में पकड़ा गया।वही आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
