गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बखरी नगर वार्ड 24 निवासी स्व. वासुदेव प्रसाद गुप्ता के पुत्र हरिबंधु प्रसाद गुप्ता को 180 एमएल के छः पीस फ्रूटी पैक ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की ब्रांड शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध अग्रतर करवाई की जा रही है।
