गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बुधवार की सुबह कारगिल चौक के समीप सड़क किनारे ई-रिक्शा मैकेनिक मो. तैयब साफी की टीन एस्बेस्टस से बनी दुकान को तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बखरी नगर परिषद वार्ड-17 की पार्षद सरबरी खातून के पति मो. जब्बार और उनके देवर मो. जुबैर असामाजिक तत्वों के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान का ताला तोड़कर टीन शेड उखाड़ दिया गया और राजमिस्त्री व मजदूरों की मदद से पक्का निर्माण शुरू कर दिया। घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने विरोध किया और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैरकानूनी तरीके से की जा रही बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाई।
पुलिस हस्तक्षेप होते ही मौके पर मौजूद असामाजिक तत्व फरार हो गए।हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिना किसी न्यायालयीय आदेश के दुकान तोड़ने और जमीन से बेदखल करने की कोशिश करने वाले जब्बार और जुबैर के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों का कहना है कि दोनों भाई फर्जी तरीके से केवाला कराकर पहले से ही दुकान लूटने और जमीन कब्जाने की धमकी दे रहे थे।
पीड़िता संजीला खातून ने बताया कि उनके परिवार का जमीन पर वर्षों से शांतिपूर्ण दखल-कब्जा है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है।कोई आवेदन नहीं मिली है। आवेदन आने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
