गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एक शराब तस्करी के मामले में, जबकि दो आरोपियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सलौना वार्ड 3 निवासी सुजीत साह, पिता स्व. झोझो साह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। आरोपी के पास से चार लीटर देशी शराब एवं 3.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।
वहीं नशे की हालत डरहा हरिसिंह वार्ड संख्या–06 निवासी नितीश कुमार, पिता–शिवू महतो, कुंदन कुमार, पिता–रंजीत महतो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
