गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शकरपुरा निवासी रामदेव महतो के पुत्र शंभू महतो तथा बखरी संतोषी नगर निवासी स्वर्गीय मुंशी राम के पुत्र अर्जुन राम के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक जांच एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशा और इससे जुड़े मामलों पर पुलिस की कड़ी नजर है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
