नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय/संवाददाता
सहकार से समृद्धि संभव नरेंद्र सिंह उक्त बातें एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सेंट्रल कापरेटिव बैंक बेगुसराय के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने कहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार अलंकार(सेवानिवृत्त) अपर निबंधन सहयोग समितियां,विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र सिंह व उद्घाटन महेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।अपने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए अजय कुमार अलंकार ने कहा पैक्स किसानों के जिंदा स्वर्ग जाने का माध्यम है।
गांव समाज में सभी प्रबुद्ध व्यक्ति का कर्तव्य है समिति का सहयोग करें।समिति बाजार को नियंत्रित करने का कार्य करती है।लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुनाव होने के कारण इसमें अच्छे समाजसेवी को मौका मिलता है।यह समाज सेवा का सबसे बड़ा जरिया है।हम काम करते हैं,लेकिन दिखाई नहीं देता है।हम समाज को सही दिशा देते हैं इसलिए लोगों का नजर हमें गिराने की कोशिश में रहता है। मौके पर रामाधार सिंह मनियप्पा,विजय प्रकाश सिंह सोनापुर पैक्स,रणवीर कुमार पहसारा पश्चिम,देवेन्द्र सिंह नावकोठी,संजीव कुमार महेशवारा सहित सैकड़ों पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।
