गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया है। ई-रिक्शा में शराब रखना युवक को पर गया महंगा। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस्माइल नगर निवासी शराब कांड के पूर्व के आरोपी विष्णुदेव महतो के पुत्र कारी महतो एवं बखरी नगर वार्ड 12 निवासी स्व धर्मनाथ साह के पुत्र राजकुमार साह को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार का ई-रिक्शा वो नगदी भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
