[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
महां गठबंधन के समर्थित कांग्रेस की सम्भावित प्रत्याशी सह पूर्व विधायक अमिता भूषण जनसंपर्क सह पद यात्रा के दौरान मतदाताओं से संपर्क कर आशीरवाद लेने में अन्य प्रत्याशियों से आगे निकलती दिख रही है! श्रीमती भूषण ने पिछले 20 दिनों पहले से ही पदयात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ाव का सिलसिला शुरू कर दिया है! इस दौरान अपने बेगूसराय विधायक सभा क्षेत्र की ज्यादातर पंचायतों में उनकी पदयात्रा पूरी भी हो चुकी है! आज इसी सिलसिले में श्रीमती भूषण वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत में लोगों से आशीर्वाद लिया ।

भवानंदपुर पंचायत के पानापुर, पबड़ा ढाब, आदि गांवों में आज जनसंपर्क किया जिसमें कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ साथ महागठबंधन घटक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता साथ में घुम रहे थे ! इस दौरान लोगों ने पूर्व विधायक को स्थानीय समस्याओं से अवगत भी कराया! मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, पंचायत अध्यक्ष अनिल पासवान, लालो पासवान , मोहम्मद कलिम, नौला अध्यक्ष शंभू साह , पूर्व मुखिया मोहम्मद मेराज अंसारी, नागो , सुरेंद्र , राममूर्ति सिंह, चंदन कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद सह सीपीआई के अंचल मंत्री सुरेश पासवान , संतोष पासवान,चंद्रचूड पासवान मुकेश चौधरी, अंकित पासवान, राजद के डॉ सूरज यादव. तारकेश्वर सदा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे!


