गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
10+2 विद्यालय वीरपुर में 12 वीं में रजिस्ट्रेशन कराने आई किशोरी व मां के साथ बदमाशों ने वीरपुर टम टम स्टेण्ड चौक पर किया बदसलूकी व मारपीट।
पीड़िता करीमटोल निवासी किरण देव पासवान की पत्नी जिरा देवी ने घटना से संबंधित आवेदन वीरपुर थाना में देते हुए अपने ही परोसी चौकिदार फुलेना पासवान के पुत्र रूपेश कुमार, रंजीत पासवान के पुत्र अमृत कुमार समेत दो अन्य लोगों पर थाना को दिए आवेदन के माध्यम से आरोप लगाई है कि मैं मां बेटी वीरपुर+2 विद्यालय में 12 रहमीं में रजिस्ट्रेशन कराने आई थी।
रजिस्ट्रेशन बाद में मां बेटी गारी पकड़ने के लिए वीरपुर टम टम स्टेण्ड चौक पर खरी थी तभी रूपेश कुमार व अमृत कुमार अपने अन्य दो साथीयों के साथ दो बाइक पर सवार होकर आए और मेरी बेटी के साथ बदसलूकी करते हुए बाइक पर बाजबरदस्ती बैठाने लगा।
जिसका हम और मेरी बेटी ने विरोध किया तो वे लोग हम दोनों मां बेटी को बेरहमी से मार पीट कर घायल कर दिया।
हो-हल्ला मचाने पर स्थानीय लोग जब दौर कर आने लगे तो वो लोग बाइक लेकर भागने में सफल हो गए।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया है।
