नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने मंगलवार को नावकोठी थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान एसपी ने दर्ज मामले की समीक्षा की।थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों,सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष और मालखाने का विस्तृत जायजा लिया।एसपी ने पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी समस्याओं से रुबरु हुए।अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन से विभिन्न लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया।
जांच के दौरान एसपी ने कई दर्ज मामलों की समीक्षा भी की। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए रणनीतिक गश्ती, नियमित गुंडा परेड तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैंक,पेट्रोल पंप,एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशीलता,तत्परता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कानून- व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।मौके पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार, इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।
