नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक कृषि साख सहयोग लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य वृद्धि पर पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में सभी किसानों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
पैक्स अध्यक्ष रणबीर कुमार ने कहा गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री सह सांसद बेगूसराय,संजय भाई पासवान गन्ना मंत्री बिहार सरकार,सुरेंद्र मेहता पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री बिहार सरकार,विजय कुमार उर्फ पप्पू सिंह सोनपुरा पैक्स अध्यक्ष को धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य वृद्धि करवाने पर बधाई दिया।उन्होंने कहा यह जीत राष्ट्रवादी कृषकों की है।राष्ट्र विरोधी ताकत सबक ले।देश और समिति चलाने के लिए किसान मालिक व मजदूर आगे आएं। राष्ट्रहित में कदम बढ़ाओ के साथ विकास होगा।
मौके पर शिवेश रंजन, मृणाल कुमार उर्फ भोला, शोशन सिंह, डफरपुर प्रबंधक ललन कुमार, महेशवाड़ा पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार, राजेश कुमार रजाकपूर पैक्स अध्यक्ष, सत्यम कुमार,शशिकांत कुमार,अशोक कुमार समसा सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक मौजूद थे।
