गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से प्रधान शिक्षकों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद ने की। उन्होंने सभी प्रधान शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बीआरसी से जो भी रिपोर्ट मांगी जाती है, उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजा जाए, ताकि जिला कार्यालय को समय पर समेकित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके। बीईओ ने इंस्पायर अवार्ड, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता कार्यक्रम सहित अर्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन प्रपत्र को समय पर भरकर जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी भी समय पर भेजने को कहा गया, जिससे वेतन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न हो।बैठक के दौरान एमडीएम बीआरपी छोटन महतो ने मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि आयरन फोलिक एसिड, एल्बेंडाजोल की गोली के वितरण की रिपोर्ट ‘ई-शिक्षा कोष’ पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही पोषण माह में आयोजित गतिविधियों, पोषण वाटिका व अन्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने यह भी कहा कि ई-शिक्षा कोष में दर्शाए गए नामांकन और विद्यालय स्तर पर किए गए नामांकन में यदि कोई अंतर हो, तो उसका स्पष्ट कारण बताएं। पीपीए जेनरेट करने में आ रही तकनीकी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराएं।बैठक में शिक्षक राजू प्रसाद, प्रेम किशन मन्नू, प्रेम कुमार गांधी, दशरथ राय, जयंती कुमारी, राजेश कुमार,शुभंकर कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रधान शिक्षक एवं एमडीएम प्रभारी उपस्थित रहे।
