गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के बागवन गांव में घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। चोरों ने घर में घुसकर नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण की चोरी कर ली है ।
पीड़ित गृहस्वामी स्वर्गीय देवनारायण महतो के पुत्र बिरजू वर्मा ने बखरी थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे नगद रुपये एवं कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
