गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
प्रसिद्ध कथावाचक एवं बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बुधवार दोपहर सलौना स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान उन्होंने ठाकुरबाड़ी की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके पूर्ण निर्माण, सौंदर्यीकरण और सनातनी संपत्ति के संरक्षण पर जोर दिया।
उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और सनातन प्रेमियों से एकजुट होकर जनसहयोग से अभियान चलाने की अपील की तथा जनप्रतिनिधियों को भी इससे जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने स्वयं भी तन, मन और धन से सहयोग देने की इच्छा जताई। स्थानीय लोगों के कथा वाचन के निमंत्रण पर उन्होंने अवसर मिलने पर आने का आश्वासन दिया।
इसके बाद वे उजान बाबा स्थान पहुंचे, जहां विशाल बरगद के वृक्ष का अवलोकन कर इसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। इस दौरान क्षेत्र के कई बुजुर्ग व युवा मौजूद रहे।
