नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने नावकोठी प्रखंड जदयू अध्यक्ष के रूप में लगातार तीसरी बार मुकेश कुमार सिंह के निर्वाचित होने पर बधाई दिया है।bकार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले प्रखंड अध्यक्ष को बधाई दी है।
पार्टी के महासचिव हरिनंदन जायसवाल ने कहा कि बेदाग छवि,सबको एक साथ लेकर चलने की ताकत रखने वाले व आवश्यकता पर सदेह खड़ा रहने वाला मुकेश कुमार सिंह को तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनना उनके लोकप्रिय होने का सबूत है।इसके लिए जिला नेतृत्व को बधाई दी।
बधाई देने वालों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार,प्रदेश महासचिव अरविंद पासवान,अर्चना कुमारी,कौशल सिंह, अमिता देवी,मनोज महतो,शांति देवी, यशवंत सिंह,अशोक महतो,गोपाल महतो, श्रीधर पाठक सहित प्रखण्ड जदयू के अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
