नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी में स्थित होटल द्वारिका पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया।अध्यक्षता नावकोठी मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने की।कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री अजीत सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।
प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया व उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों,विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से परिचित कराया गया।कार्य विस्तार,बूथ प्रबंधन व डिजिटल कौशल पर विशेष सत्र हुआ।कुल 7 सत्र आयोजित किया गया जिसमें हर सत्र के अलग अध्यक्ष एवं अलग संयोजक बने।
कार्यक्रम के पहले वर्ग की अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद जी ने किया एवं संचालन नीरज नवीन ने किया और उन्होंने इतिहास व विकास पर चर्चा की, द्वितीय वर्ग की अध्यक्षता प्रो० हरेराम सिंह जी ने किया व संचालन राम प्रवेश सहनी ने किया। उन्होंने कार्य विस्तार पर मार्गदर्शन दिया,तीसरे वर्ग की अध्यक्षता रानी गोस्वामी ने किया व संचालन अमरनाथ पाठक ने किया।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला,चौथे वर्ग की अध्यक्षता मुकेश महतो के द्वारा किया गया व संचालन कुंदन भारती ने किया। उन्होंने पार्टी के कार्यपद्धति पर चर्चा किया,पांचवे वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो जी के द्वारा किया गया व संचालन सुमित सन्नी ने किया।
उन्होंने बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।छठा वर्ग की अध्यक्षता बाबूसाहेब कुंवर ने किया व संचालन दीपक कानू के द्वारा किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया,एआइ नमो ऐप व सरल ऐप के उपयोग पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान द्वारिका पैलेस भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा था।
मौके पर अजीत सिंह,विश्वनाथ सिंह, तरुण सिंह,देवेंद्र सिंह, मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार विड्डू,मृत्युंजय सिंह, मनीष पाठक,अभिषेक कुमार,दिलीप महतो, सुन्दरम कुमार, रामबोल सिंह,संगीता देवी,सितारा परवीन, अजीत कुमार सिंह, प्रभु ठाकुर,शंभू पासवान,आलोक कुमार,अमरजीत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
