नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा व शेखपुरा से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि देवराज कुमार पिता स्व० चंद्र भूषण महतो समसा निवासी पर गढ़पुरा थाना कांड संख्या 58/18 मारपीट,चोरी एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।वहीं चंद्र किशोर सहनी पिता सागर सहनी शेखपुरा निवासी पर नावकोठी थाना कांड संख्या 27/08 इन पर इश्तिहार जारी किया गया था फिर भी हाजिर नहीं हुआ। गिरफ्तार दोनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इनकी गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष,एस आई विपिन ओझा,रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
