नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत छतौना निवासी रुपेश कुमार उर्फ विदेशिया को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है।वह शराब कारोबार सहित अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था।छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार कर रहे थे।टीम में एस आई विश्वजीत कुमार,रंजीत कुमार, पूनम कुमारी के अलावा सशस्त्र बल के जवान थे।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि उस पर नावकोठी थाने में पांच मामले दर्ज हैं।पिछले 4अगस्त को छतौना में विदेशी शराब की भारी खेप मिलने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान कुल 78 कार्टून में 703. 125लीटर विदेशी शराब लैट्रिन की टंकी से बरामद की गयी थी। इसमें रुपेश कुमार उर्फ विदेशिया के अलावा अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।नावकोठी थाना में इस घटना की प्राथमिकी कांड संख्या 172/25 दर्ज है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि इस पर कुल अठारह मामले दर्ज हैं।
