गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत सोनमा निवासी अवधेश पासवान की पत्नी मनीषा देवी तथा संजय चौधरी की पत्नी रेनू देवी को 6 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
इसके अलावा बखरी थाना कांड संख्या 342/20 के वारंटी अभियुक्त बगरस निवासी सहदेव महतो के पुत्र अरुण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं, अलौली थाना कांड संख्या 02/2001 के स्थायी वारंटी अभियुक्त सोनमा निवासी नरसिंह राय के पुत्र जगदीश राय को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
