विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
विगत वर्ष 3 जून को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस पुलिया के पास बंधन बैंक के कर्मी के साथ लुटपाट करने के वांछित अपराधी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। उक्त मामले में पुलिस भगवानपुर थाना कांड संख्या 178/25 दर्ज कर वांछित अपराधी की तलाश में जुटी हुई थी।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम, समस्तीपुर व बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उक्त कांड के वांछित अपराधी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र विक्रम कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर विरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अपराधी के विरुद्ध बेगूसराय जिला के कई थानों में लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट सहित 6 कांड दर्ज है।
विदित हो कि पिछले वर्ष 3 जून को थाना क्षेत्र के दहिया गांव स्थित बंधन बैंक के आर ओ अनिकेत कुमार से थाना क्षेत्र के बगरस पुलिया के पास दिन दहाड़े हथियार दिखाकर उससे बैग लुटकर मन्सूरचक की ओर फरार हो गया था।लुटे गये बैग में 74450/00 रुपए टैब ,मोबाइल था ,जिसे लुटकर अपराधी फरार हो गया था। उक्त कर्मी थाना क्षेत्र के बगरस गांव से गुरुप कलेक्शन कर ब्रांच लौट रहा था।
