गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के लौछे में हुए युवक हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को बेगूसराय के एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। इससे पहले मैं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल की जांच को पहुंची।
