नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर से लड़की के अपहरण का मामला दर्ज।पीरनगर निवासी किसुनियां देवी पति सुनील कुमार ने नावकोठी थाना में 19 वर्षीय पुत्री (- – – ) कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज करवायी।
दर्ज मामला में उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 11 बजे दिन बखरी बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली। शाम तक घर वापस नहीं आई तो शंका होने पर अपने पति सुनील कुमार को इस बात की जानकारी दी।सगे- संबंधियों में भी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। 29 दिसंबर को मुझे पता चला कि मेरे ही ग्रामीण हितेश कुमार पिता नरेश महतो बहला- फुसलाकर मेरी बेटी को गलत नीयत से अपहरण कर लिया। उसके घर पर शिकायत करने के दौरान जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली -गलौज भी किया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने मामला दर्जकर तहकीकात शुरू कर दिया गया है।
