नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी 9 पैक्सों में सदस्य बनानें का अभियान रोस्टर के तहत् शुरू हो गया है।शुक्रवार को डफरपुर पैक्स व शनिवार को पहसारा पश्चिम में नए सदस्यों से गोदाम कार्यालय में आवेदन पत्र भरवाए गए।
प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चोधरी ने कहा सहकारिता से जुड़ें। परम्परागत कृषि को छोड़ आधुनिक कृषि की तकनीकी अपनाकर किसानों में खुशहाली लाई जा सकती है।खेती के साथ शहद, मधुमक्खी पालन,मुर्गी पालन,वटेर पालन, मत्स्य पालन,आयुर्वेद औषधि की खेती-बाड़ी कर गांव को समृद्ध एवं किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सकता है।शनिवार दिन उद्घाटन सत्र में करीब 11 सदस्यों ने पैक्स की सदस्यता ग्रहण कर सहकारी बैंक मंझौल में खाता खुलवाया।सहकारी बैंक मंझौल के मुख्य शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा सहकारी बैंक पूर्णतः डिजीटल हो गया है। किसानों को खाते खुलने के तुरंत बाद ए टी एम,माइक्रो ए टी एम,डिजीटल चैक बुक, एन एफ टी,आर टी जी एस आदि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
सभी दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव, अध्यक्ष महोदय, सरकारी स्कूलों आदि संस्थाओं से अपना बचत खाता सहकारी बैंकों में खुलवाने का आग्रह किया।मौके पर पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह,उपाध्यक्ष शिवेश रंजन,प्रबंधक किरण कुमारी,डाटा आपरेटर अंकित कुमार मिश्रा,समाजिक कार्यकर्ता मृणाल कुमार उर्फ भोला,रामाश्रय पंडित,नारायण महतो, मोहन राम सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
