गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बेंगलुरु में मजदूरी कर रहे बखरी प्रखंड अंतर्गत ध्यानचक्की गांव निवासी एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसा दो मंजिला इमारत से गिरने के कारण हुआ, जिसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान ध्यानचक्की गांव निवासी स्वर्गीय इंद्रदेव सहनी के लगभग 30 वर्षीय पुत्र भगवत कुमार उर्फ छोटू सहनी के रूप में की गई है। वह बेंगलुरु के छज्जापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था और टाइल्स लगाने का कार्य करता था।घटना की सूचना मृतक के साथ रह रहे उसके बड़े भाई संतलाल सहनी ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और मात्र दो वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
