विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय
बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा स्थित डी पी एस के सभागार में निर्देशक राजीव कुमार के अध्यक्षता में राष्ट्रकवि दिनकर के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी दिवस पखवाड़ा अन्तर्गत “हिन्दी और दिनकर”पर परिचर्चा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत के प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रो. पी. के. झा “प्रेम”ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे ही बीच के एक साधारण सा व्यक्ति पूरे हिन्दी साहित्याकाश में असाधारण व्यक्तित्व के रूप में राष्ट्रकवि के रूप में जाने जाते हैं।उस हिन्दी को अब राष्ट्र भाषा के रूप में सम्मान मिलना ही चाहिए।और तभी भारत विश्व गुरु बन पाएगा। हिन्दी जन- जन की भाषा हैं, हिन्दी कण -कण में रसा बसा है ।
ज्ञातव्य हो शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत चौदह सितम्बर से अठाईस सितम्बर तक सम्पूर्ण उत्तर बिहार प्रांत में “हिन्दी दिवस पखवाड़ा” समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत संवाद, परिचर्चा, प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।उसी कड़ी में आज डीपीएस स्कूल तेघड़ा में परिचर्चा और संगोष्ठी आयोजित किया गया।
संचालन शिक्षिका नेहा राज ने किया तथा स्वागत भाषण शिक्षिका अनिता देवी ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए निदेशक राजीव जी ने सभी उपस्थित शिक्षक एवं छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि शिक्षा, संस्कार और सेवा को संकल्प ले आगे बढ़े,देश का और हिन्दी का मान बढ़ेगा। प्रो प्रेम ने निदेशक को न्यास का संकल्प पत्र एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया तथा मुख्य अतिथि प्रो प्रेम को निदेशक ने मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर और पुष्प गुच्छ अर्पित कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन निर्मल प्रसाद ने किया।इस अवसर पर शिक्षक चन्दन प्रसाद,एम डी मुसतवा,रंजू देवी, आदि सहित काफी संख्या में छात्र- छात्राएं भी उपस्थित थे।
