नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
आजादी के लगभग 78 वर्षों के बाद भी नावकोठी प्रखण्ड के महेशवारा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र को अपना भवन नहीं है। महेशवारा पंचायत के प्रथम मुखिया स्व. जगदीश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में स्कूल, पुस्तकालय एवं पंचायत भवन का निर्माण हुआ।
डाकघर तथा कोऑपरेटिव समेत अनेक सार्वजनिक संस्थाओं की स्थापना उनके कार्यकाल में हुई थी।उनके कार्यकाल में ही महेशवारा आदर्श पंचायत भी घोषित हुआ था।भूमि के अभाव के कारण महेशवारा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन नहीं बन पाया है।कभी पुस्तकालय तो कभी पंचायत भवन पर उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जाता है।
अनेक लोगों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि दान करने की घोषणा भी की थी लेकिन दान में भूमि नहीं दी।ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र महेशवारा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग की है।
