अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर शनिवार को बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा के बरौनी डेयरी स्थित निजी होटल में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई।
यह बैठक जिला डॉ रजनीश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन डॉक्टर आनंद कुमार ने किया। वहीं प्रदेश महासचिव सह पर्यवेक्षक सरवर अली एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष सुभद्रा सहनी की निगरानी में बैठक संपन्न हुआ। बैठक को विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया। जिसमें डा. सोनू शंकर, रामनंदन सिंह, कन्हैया कुमार सिंह भारद्वाज, अरविंद राय, रिजवान उस्मानी, डॉ आनंद कुमार एवं कुमार गौतम शामिल हैं। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कही।
इस दौरान जिला अध्यक्ष, डॉ रजनीश चौधरी, जिला प्रभारी अजीत गौतम, प्रमंडल संयोजक संजय गौतम, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर शर्मा, त्रिभुवन राय, तेघड़ा चुनाव प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी चुनाव की तैयारी को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंपी।
राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम 3 से 8 अक्टूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई है। अब पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अभियान समिति के अनुमंडल संयोजक हीरालाल महतो, अविनाश कुमार शीलू, अनवार आलम एवं जन सुराज के वरीय पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
