नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, देवपुरा में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे, जहां सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
शिविर में सर्जन डॉ. शोभा रानी ने 18 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया। वहीं एक पुरुष का भी नसबंदी ऑपरेशन किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पहले सभी लाभुकों की हेमोग्लोबिन, ब्लड शुगर (डायबिटीज), रक्तचाप, एचआईवी सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच लैब टेक्नीशियन पंकज जोशी द्वारा की गई। जांच में योग्य पाए जाने के बाद ही ऑपरेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी लाभुकों को आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए। साथ ही महिलाओं को पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियां और फल का नियमित सेवन करने तथा पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
शिविर के दौरान डॉ. हिमांशु कुमार, जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी, एएनएम प्रियंका कुमारी, फार्मासिस्ट नवीन कुमार, सदानंद भारती, कपूरचंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


