गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री विश्व बंधु पुस्तकालय बखरी के आम निर्वाचन सत्र 2026–27 को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अलग-अलग पदों पर कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी भोला चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नवल किशोर जयपुरिया, भारत भूषण पोद्दार, संतोष कुमार गुड्डू,एवं सीताराम केशरी ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए बृजनंदन यादव एवं पवन कुमार सुमन मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुंदन कुमार केसरी और कृष्ण मुरारी टिबड़ेवाल ने नामांकन दाखिल कराया है। वहीं सचिव पद के लिए अमित पोद्दार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार सिंह एवं सचिन केसरी ने अपनी दावेदारी पेश की है।
इसके अलावा कार्य समिति सदस्य पद के लिए राहुल कुमार केसरी, शिवम जलान, सूरज कुमार, राजीव कुमार, अनुभव कुमार एवं कृष्णकंधा साह ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी नामांकन नियमानुसार प्राप्त कर लिए गए हैं और आगे की निर्वाचन प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
