मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय /समस्तीपुर
उजियारपुर विधानसभा से पिछले 2015 से लगातार आज तक विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उजियारपुर विधानसभावासियों ने जो हम पर आज तक भरोसा, निष्ठा व आस्था जताया है उसके हम ऋणि हैं व सदैव रहेंगे। आज उसी का परिणाम है की जो हमारे जैसे लोगों पर पूर्ण भरोसा करते लगातार तीसरी बार विधायक बनाया है। यह आप सबों का स्नेह तथा आशीर्वाद है।
उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ने रविवार को दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमारा नहीं होना चाहिए बल्कि यहां के स्थानीय मतदाताओं का होना चाहिए, जिसके बदौलत हमें तीसरी बार जीत मिली है। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को आश्वस्त करते कहा कि हमारे विचारों में कभी भी बदलाव नहीं होगा। हम सभी जाति, धर्म, समुदाय, मजहब के लोगों को सम्मान देता आये हैं एवं देते रहेंगे। कभी भी भेदभाव नहीं करूंगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के मुताबिक जो भी नियम संगत लाभ होगा वह सभी समुदाय को दिया जाएगा। मेहता के तीसरी बार विधायक पद पर विजयी होने के बाद प्रखंड आगमन पर सीमा क्षेत्र में प्रवेश किये जाने पर दर्जनों बाइक एवं चारपहिया वाहन द्वारा आगवानी कर जमकर स्वागत किया गया। आगंतुक अतिथियों द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर भरपूर स्वागत किया गया।
मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, प्रधान महासचिव राज दीपक, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य हेमलता कुमारी, अमरकांत कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, चंदन कुमार, प्रभात कुमार यादवेंदु, सुनील कुमार, सुभाष राय, डॉ० खुर्शीद, नवनीत कुमार, प्रमोद दास, डॉ० सुखदेव महतो, वीर बहादुर महतो, विंदेश्वरी प्रसाद राय, मो० जमील, प्रमोद दास सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद।
