गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अपहृता की सकुशल बरामदगी कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बखरी थाना कांड संख्या 302/25 में अपहृत काल्पनिक नाम मीना कुमारी को कांड के अनुसंधानकर्ता विक्रम चौधरी ने सुग्गा से सकुशल बरामद किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामलों में अपहृता के बरामदगी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
