नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एपीएस प्लस टू विद्यालय (मॉडल) नावकोठी में एनीमिया व टीबी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ दिनेश,डॉ कुमार अमित व डॉ सुमंत कुमार ने छात्र- छात्राओं को एनीमिया के कारणों,लक्षणों एवं रोकथाम के उपायों पर गहनता से प्रकाश डाला।कहा एनीमिया समाज की एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसका समय रहते निदान करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को एनीमिया कहा जाता है।कई बार यह समस्या किसी छिपी हुई गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है,इसलिए लक्षण महसूस होते ही चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर अध्यापकों को एनीमिया के विषय में विस्तृत जानकारी देना था,ताकि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।उन्होंने बताया कि जागरूकता और उचित पोषण से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।वहीं एसटीएस सुजीत कुमार ने टीबी रोग के लक्षण और बचाव से संबंधित जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि टीवी का इलाज सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध है।
सरकार दवाई के साथ उचित आहार की भी व्यवस्था करती है।इस दौरान प्रधानाध्यापक गणेश झा,शिक्षक अरुण मालाकार, धर्मवीर कुमार,अमित कुमार,बेबी कुमारी, प्रेरणा,निवेदिता गुप्ता, स्मिता,रजनी किरण, एएनएम रिंकू कुमारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
