[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता दलसिंहसराय/ समस्तीपुर।
दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र स्थित कोनइला जेल के आगे मकदमपुर में नलजल का पानी नहीं से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह सड़क जाम कर हंगामा किया।बता दें कि नल का जल की आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दलसिंहसराय समस्तीपुर मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया। उक्त मामले में आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है ,कि नल-जल योजना का सही तरीके से संचालन नहीं होने से लोगों को समुचित जल नहीं मिल पाता है ,

जिसके कारण लोगों में आक्रोश था जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस और कचड़ा से सड़क को जाम कर दिया।ग्रामीणों की मांग है कि नलजल योजना का लाभ सही समय पर साफ पानी मिलें ताकि सरकार का इस महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल का लाभ आम आदमी को ढंग से मिले। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि का बंदरबांट उक्त योजना के नाम पर होती है लेकिन आम लोगों को इसका लाभ ढंग से नहीं मिल पाता है।


