गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी सलौना रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह टिकट खिड़की के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान समसा जीतपुर निवासी स्वर्गीय जामुन रजक के 65 वर्षीय पुत्र शंभू रजक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शंभू रजक अर्द्ध विक्षिप्त अवस्था में रहते थे और भीक्षाटन कर जीवनयापन करते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार वे अक्सर स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में देखे जाते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन स्टेशन परिसर पहुंचे, ओर शव को लेकर घर चले गए।
