गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 30 मामले का निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट विशाल कुमार सिन्हा रहे, जबकि पीठ के सदस्य के रूप में अधिवक्ता मदन कामती उपस्थित थे।लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान पेशकार आर्यन कुमार द्वारा अभिलेख प्रस्तुत किया गया ।
न्यायिक पदाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाता है, जिससे समय, धन और श्रम की बचत होती है। लोक अदालत में किसी भी प्रकार की औपचारिक जटिलताएं नहीं होतीं और यहां दिया गया निर्णय दोनों पक्षों की सहमति से होता है, जो अंतिम एवं बाध्यकारी होता है। इससे आपसी सौहार्द बना रहता है और लंबे समय तक चलने वाले न्यायिक विवादों से राहत मिलती है।

वही अभियोजन पदाधिकारी मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत में केस निपटारे से किसी का हार जीत नहीं होता है, समाज में शांति व्यवस्था कायम होती है। मौके पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, अधिवक्ता गौरव कुमार, राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह,प्रमोद कुमार, सुरेंद्र केशरी, शिशिर सिन्हा, रंजीत कुमार महतो,गायत्री सिंह, पेशकार वीरेश सिन्हा, लिपिक राजा दीपक, दिलीप राम सहित न्यायालय कर्मी भी उपस्थित रहे।
लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में फरियादी एवं वादकारी अपने मामलों के त्वरित और आपसी समझौते के आधार पर निपटारे की उम्मीद लेकर पहुंचे। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
