नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 75 व्यक्तियों पर भादवि के तहत 107 की कार्रवाई की गयी है।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि इसमें बखरी एसडीएम के समक्ष 75 व्यक्तियों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा पंडाल तथा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी है।निर्देश का उल्लंघन कर डीजे बजाने वाले का डीजे जब्त कर ध्वनि प्रदूषण धारा के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी नजर है।
