गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शब-ए-बरात के मुबारक मौके पर बखरी नगर के वार्ड संख्या–2, पठान नगर स्थित मस्जिद नूरे मुहम्मदी में खास इबादत और तकरीर का आयोजन किया गया। इस दौरान मस्जिद में रूहानियत और इबादत का माहौल बना रहा।
मस्जिद के इमाम हज़रत रहमत हुसैन क़ादरी ने तक़रीर करते हुए फरमाया कि शब-ए-बरात का असल पैग़ाम अपनी ज़िंदगी को इस्लाह की तरफ़ मोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपने माँ-बाप से मोहब्बत करनी चाहिए, उनकी खिदमत करनी चाहिए और इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इमाम साहब ने यह भी नसीहत दी कि इंसान को अपने ईमान की हिफ़ाज़त करनी चाहिए और हर तरह की बुराइयों से खुद को दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शब-ए-बरात गुनाहों से तौबा करने, मग़फिरत और अल्लाह की रहमत पाने की मुक़द्दस रात है।
तकरीर के बाद मस्जिद में मौजूद तमाम नमाज़ी कब्रिस्तान पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपने मरहूमीन के लिए दुआएँ कीं। इस दौरान अल्लाह तआला से मग़फिरत, अमन-शांति और सबके ईमान की सलामती की दुआ माँगी गई। पूरे माहौल में खामोशी, इबादत और रूहानियत छाई रही।आख़िर में सामूहिक दुआ की गई कि अल्लाह तआला सबकी इबादत कुबूल फरमाए और शब-ए-बरात की बरकतें सभी को नसीब हों।
इस मौके पर नमाज़ियों में प्रमुख रूप से मुस्ताक खान, अयूब मियां, इक़बाल शाह, फैयाज खान, शमीम अख्तर खान, ओवैस खान, शोएब अहमद खान क़ादरी, उमर शाहिद खान, मोहम्मद कुदुस, मोहम्मद आतिफ खान, हसीन अख्तर, आरजू खान, मिनहाज खान, फरदीन खान, मोहम्मद जमील, मोहम्मद फरहान खान, तनवीर खान, मो. सलीम, सकिल शाह और निसार खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
