गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नौला पंचायत भवन में किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह ने की। शिविर में ग्रामीणों और किसानों ने मुख्य रूप से जमीन संबंधी विवाद, गांव में जल निकासी की समस्या तथा राशन-किरासन से जुड़ी शिकायतों को प्रमुखता से उठाया।
फरियादियों ने सरकारी योजनाओं में अनियमितता और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। शिविर में मौजूद पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आवेदन प्राप्त कर समस्याओं के निष्पादन का आश्वासन दिया।
मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, पुलिस पदाधिकारी परमा कुमार, मुखिया रिचा देवी, सरपंच विश्वनाथ शर्मा सहित प्रखंड, अंचल एवं पंचायत स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
