नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने 19 मई 2026 को जिला परिषद अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव संबंधी बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने आदेश पत्र जारी कर बताया है कि CWJC NO – 6574/2026 में पटना हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश के आलोक में जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध 19 मई 2026 को 11 बजे पूर्वाहन में कारगिल विजय सभागार भवन में आयोजित अविश्वास प्रस्ताव संबंधी बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थापित कर दिया गया है।
डीएम ने अपने आदेश में बताया कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 35 और अन्य जिला परिषद के 26 सदस्यों द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव संबंधी दिए गए आवेदन के आलोक में 19 मई को बैठक का समय निर्धारित किया गया था।लेकिन माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेश प्राप्त होने के बाद जिला परिषद की बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
