नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर वार्ड संख्या 14 निवासी ललन पासवान के बीस वर्षीय पुत्र रिंकेश कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। प्रशासन ने बांसबिट्टी से लाश बरामद की थी।हत्या या आत्महत्या इसकी खुलासा नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के निर्देशानुसार लोजपा रामविलास बखरी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान,नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय,नावकोठी के युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान,सरवन कुमार, सिकंदर कुमार सहित पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।इस दौरान पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता पूर्वक मामले की जांच कर संदिग्ध अवस्था में मौत के कारणों का खुलासा करने का अनुरोध किया।वहीं मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
