गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के स्थायीकरण तथा उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले वर्ष 2013 में बेगूसराय जिले में ग्राम रक्षा दल का गठन किया गया था। तब से ग्राम रक्षा दल के सदस्य बिना किसी पारिश्रमिक के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2015 में सदस्यों को टॉर्च और लाठी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, इसलिए सरकार को उनके स्थायीकरण के साथ-साथ आवश्यक प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करनी चाहिए, ताकि वे और बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकें।
