गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर वीरपुर प्रखंड में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जीविका समूह, प्रखंड संसाधन केंद्र के छात्र-छात्राएं, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह +2 विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वच्छता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली की शुरुआत वीरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई। यह रैली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से होते हुए मुजफ्फरा पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न नारे लगाए जा रहे थे, जिससे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस संबंध में वीडियो पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वच्छता कर्मियों की सहभागिता से रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
