नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर स्थित जलमीनार से नल जल की आपूर्ति ठप हो गयी है।बढ़ती गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में सुबह शाम लोगों को नल के पानी का इंतजार रहता था।जलमीनार से आपूर्ति नहीं होने के कारण पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
गांव का ज्यादातर चापाकल से पानी नहीं निकल रहा है।लोगों को पानी पीने का एकमात्र सहारा जल मीनार था।लेकिन बीते तीन दिन से सैदपुर विष्णुपुर सहित अन्य गांव के हजारों उपभोक्ताओं को नल का पानी नहीं मिल रहा है।स्थानीय पंप ऑपरेटर का कहना है की मोटर खराब हो जाने के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है।पीएचइडी विभाग के इंजीनियर ने कई दिनों से टालमटोल कर रहे हैं।
मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार एवं चंदन पोद्दार ने बताया कि गांव में महायज्ञ चालू है।दूर दूर के लोग गांव आ रहे हैं।विभागीय उदासीनता के कारण मोटर सहित अन्य खराबी को समय रहते ठीक नहीं किया जाता है।विभाग के जेई टाल-मटोल कर रहे हैं।
स्थानीय राजद नेता सुरेंद्र पासवान,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान,सीपीआई अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी सहित ग्रामीणों ने पीएचडी विभाग के से तत्काल जलापूर्ति बहाल करने हेतु मांग की है।
