नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत और डफरपुर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य पथ रविवार को ध्वस्त हो जाने के कारण यातायात बाधित हो गया। बेगमपुर त्रिभुवन पासवान के घर से छतौना गांव होते हुए बुढी गंडक नदी पुल तक जाने वाली सड़क पर ओवरलोडेड ट्रक के गुजरने के दौरान सड़क ध्वस्त हो गया।
भाजपा नेता त्रिभुवन पासवान ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे बड़े वाहन का आवागमन होता है।यह छतौना बैंक, बेगूसराय बाजार आने जाने के लिए रजाकपुर,नावकोठी, चक्का,ररिऔना, बेगमपुर आदि गांव के लोगों का मुख्य पथ है।रविवार को त्रिभुवन पासवान के घर से छतौना की तरफ जाने वाली पीसीसी सड़क पर ओवरलोडिंग बालू लदे ट्रक के गुजरने से गाड़ी सहित सड़क धंस गया जिससे सड़क ध्वस्त हो गया।

कुछ माह पहले भी इस पथ के पुलिया टूट जाने के कारण लोगों को भारी कठिनाई हुई थी।काफी मशक्कत के बाद पुलिया का मरम्मत हुआ था।रजाकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने कहा कि फिलहाल सड़क पर यातायात बहाल रखने के लिए ईंट के टुकड़े और राबीश गिराया जायेगा ताकि यातायात परिचालन ठप नहीं रहे।
इसकी जानकारी बीडीओ नावकोठी राहुल रंजन, अंचलाधिकारी सूरज कुमार और थानाध्यक्ष मो फिरदौस को दी गयी है।ग्रामीण प्रशासन से यथाशीघ्र सड़क निर्माण कराने हेतु मांग की है।
