नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी के द्वारिका पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन हुआ।कार्यक्रम में जिले भर से आए भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया।
प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए,जिसमें संगठन, राष्ट्रवाद,कार्यकर्ता विकास,पार्टी की विचारधारा,सोशल मीडिया की भूमिका, सेवा कार्य,भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास, सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठा,विचार परिवार तथा देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और मजबूत होती है।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इं.शैलेंद्र कुमार ने देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने वाला राष्ट्रसेवक होता है।
भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर तेघरा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है,जिसका आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी विचार हैं।
सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा विषय पर प्रदेश प्रवक्ता प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानव दर्शन भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विचारधारा है,जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात करती है।विचार परिवार विषय पर प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि विचार परिवार राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करने वाले संगठनों का व्यापक समूह है।
समापन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में लगे हुए सभी भाजपा कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं का निरंतर प्रशिक्षण पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है।कार्यक्रम के अंत में नगर विधायक कुंदन कुमार ने सभी प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलवाया।
प्रशिक्षण में भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू, नवीन कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार,डॉ सुरेश राय, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी,सुनील कुमार मुन्ना,जिला मंत्री शुभम कुमार,मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्ड़ू,मुकेश महतो, दीपक कानू,रानी गोस्वामी,कपिल देव पोद्दार,रणवीर कुमार सिंह,शिवम वत्स, पंकज कुमार,नीतिश जयसवाल सहित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुए।
