गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर में 7 लाख 34 हजार 3 सौ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक पुस्तकालय भवन का उद्घाटन जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की मौजूदगी रही।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी रौशन चौरसिया ने कहा कि पुस्तकालय सिर्फ किताबों का भवन नहीं होता, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार और जागरूकता का केंद्र होता है। यहां से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय बनने से बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
मौके पर वार्ड सदस्य दीपक कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि मंटुन चौधरी, सचिन कुमार, कुलश्रेष्ठ, अंकित कुमार, राहुल कुमार, रंजीत कुमार, अमिरिका ठाकुर, हीरा लाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के दौरान लोगों ने पुस्तकालय भवन निर्माण को क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।
