By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: केंद्रीय मंत्री व बिहार सरकार के मंत्री ने संयुक्त रूप से महेशपुर गेहुंनी पुल का किया शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > केंद्रीय मंत्री व बिहार सरकार के मंत्री ने संयुक्त रूप से महेशपुर गेहुंनी पुल का किया शिलान्यास
बेगूसराय

केंद्रीय मंत्री व बिहार सरकार के मंत्री ने संयुक्त रूप से महेशपुर गेहुंनी पुल का किया शिलान्यास

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 3, 2025 8:44 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत स्थित बहुप्रतीक्षित महेशपुर मुजाहिदपुर गेहुंनी पुल निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। उक्त निर्माण का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह व बिहार सरकार के खेल मंत्री सह स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। उक्त शिलान्यास समारोह के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं विशुद्ध रूप से हिन्दू वादी नेता हूं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से विभिन्न देवी देवताओं का नाम लेकर जयकारे भी लगवाये।

बेटीयों को दिया जाता है प्रोत्साहन राशि

20 साल पहले जब गरीब की बेटी स्कूल जाती थी तो मां से नया कपड़ा मांगती थी, क्या गरीब की बेटी 20 साल पहले साइकिल चढ़ती थी? अब जब बेटी मैट्रिक इंटर, बीए, एमए पास करती है तो नितिश सरकार सम्मानित राशि प्रोत्साहन के रूप देता है। उन्होंने कहा कि जोकिया एक सभा में मैंने एक मोलाना से कहा कि आपके घर में शौचालय बना उसमें हिन्दू मुस्लिम हुआ। आवास में हिन्दू मुस्लिम हुआ, नल जल बना, गैस चूल्हा घर में आया, पांच किलो अनाज घर में गया, आयुष्मान कार्ड मिला, क्या इसमें हिन्दू मुस्लिम किया गया तो मौलाना ने कहा नहीं। तो नरेंद्र मोदी को वोट क्यों नहीं देते हो तो मुस्लिम ने कहा कि मस्जिद में मोलवी कहता है कि मोदी के खिलाफ वोट देने का फतवा है इसलिए वोट उसके विरोध में देता हूं तो उन्होंने कहा कि जब मस्जिद से फतवा जारी होगा तो मंदिर से भी घंटा की आवाज सुनाई जरुर देगा।

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सभी बहनों को जो जीविका दीदी में नाम दर्ज करवायेगी उन सभी को खाते में दस-दस हजार रुपए निश्चित रूप से जायेगा। आज़ घर की बेटी ताकतवर हो जायेगी तो घर खुशहाल हो जायेगा। बेटा को भी प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। कारीगरो को कुशल बनाने के लिए रुपए दिए जा रहे हैं।

बच्चों को मंदिर अवश्य भेजें।

उन्होंने मेहता जी को लोगों के सामने कर के कहा कि हमारी गलती की सजा मोदी नितिश को नहीं दिजिएगा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने-अपने बच्चों को मंदिर में जरुर भेजियेगा। बिहार सरकार में खेल मंत्री सह स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पांच साल में इस विधानसभा क्षेत्र से कुल ग्यारह पुल निर्माण हुआ। इससे पूर्व मात्र दो पुल बन सका था। दियरा में एक पुल बनाने में विपक्षी दल को 20 साल लगा। प्रखंड क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित दलसिंहसराय से भगवानपुर तथा बनवारीपुर से तेघड़ा तक चौड़ीकरण का सपना इसी सरकार में साकार हुआ। साथ ही उन्होंने गिरिराज सिंह के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उनकी सराहना की।

विपक्ष ने पशुओं का चारा तक नहीं छोड़ा

उन्होंने लालू सरकार के शासन काल की चर्चा करते हुए कहा कि वे पशुओं तक का चारा खा गया वह किसी का भला नहीं किया। आज़ बिहार सरकार गरीबों के घर में जलने वाले बिजली को 125 यूनिट तक माफ किया। उन्होंने मोदी और नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास करने वाले को आगामी विधानसभा चुनाव में जिताने का काम किजिए विनाश करने वाले को वोट नहीं दें। उन्होंने कहा कि दियरा क्षेत्र जो विकास से कोसों दूर था आज 20 सड़क का निर्माण हुआ है। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने मोदी और नितिश कुमार की जोड़ी को विकास की जोड़ी बताया जिसके शासन में विकास घर तक खुद चलकर आती है।

प्रभाकर राय ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का सपना आज पूरा हुआ है उन्होंने कहा कि विकास के लिए दूवारा सांसद महोदय को चुना गया। उन्होंने उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की गिनती गिनाई। उन्होंने कहा कि 112 मीटर की लंबाई वाला यह पुल लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहा है। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय ने कहा कि इस पुल निर्माण में सांसद, विधायक व प्रभाकर जी के साथ साथ यहां की जनता की सराहनीय भूमिका रहा है मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,प्रभाकर राय, मृत्युंजय विरेश, कुंदन भारती,मुकेश राय, रामप्रवेश सहनी, शुभम कुमार, पैक्स अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,लाली पासवान, मुखिया मुन्ना सहनी, प्रवीण शेखर,बिस सुत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, नवलेन्दू कुमार पवन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बखरी में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, बहुजन कल्याण समिति ने लोहिया के विचारों पर की चर्चा
9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न, निकाली गई कलश विसर्जन यात्रा
द्वारिका पैलेस उत्सव हॉल नावकोठी में बरौनी डेयरी पथ संख्या 18 के अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक
जगदर में 15 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन का विधायक ने किया उद्घाटन
बगरस में डाक शिविर आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तेघरा विधायक ने बहोरबन्नी विद्यालय में दो कमरे का शिलान्यास किया
Next Article दलसिंहसराय NH-28 पर प्याज से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up